
पुराणों और शास्त्रों में भगवान श्रीराम की बहुत सी गाथाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि जब श्रीराम ने लंकापति रावण का अं त किया था तब उन्होंने लंका का शासन भार विभीषण को दे दिया था जो रावण का छोटा भाई था , जिसके कुछ समय बाद तक विभीषण के वंशजों द्वारा लंका पर राज किया गया था जहां पहले सोने की लंका बनी हुई थी वहां आज यह खंडर बना हुआ है। सोचने वाली बात ये है कि सोने की लंका का सारा सोना कहां गया। कुछ लोगों का मानना है कि रावण भगवान शिव का बहुत बड़ा भक्त था जो सोने की लंका रावण को भगवान शंकर से वरदान के रूप में प्राप्त हुई थी। कुछ लोगों का कहना है कि राजस्थान के अलवर जिले में रावण को एक पत्थर मिला था जिसे पारस पत्थर कहा जाता है।

इस पत्थर के द्वारा ही रावण ने अपने छोटे से राज्य को सोने में बदल दिया था जो बाद में लंका के नाम से जाने गए। कुछ धर्मगुरुओं का मानना है कि रावण ने इस लंका को बलपूर्वक कुबेर से छीना था स्वयं विश्वकर्मा ने जिस का निर्माण किया था लंका की भौगोलिक स्थिति के बारे में रामायण से जानकारी मिलती है लेकिन सोचने वाली बात ये है कि सोने से बनी लंका आखिर गई कहां और उसमें लगा सोना कहां चला गया।आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज लंका पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और लंका में सोना तो दूर की बात है लोहे के टुकड़े भी मिल पाना बड़ा मुश्किल है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि समय बीतने के साथ साथ लंका का सारा सोना महासागर में डूब गया।कुछ लोगों का मानना है कि विदेशी आक्रमणकारियों ने लंका का सारा सोना लूट लिया
लेकिन श्रीलंका के इतिहासकारों ने इस विषय में कोई वर्णन नहीं किया है। उन्होंने इतना ही कहा है कि 1872 में एक जहाज में काफी सोना लंका से ब्रिटेन ले जाया जा रहा था लेकिन जहाज में कुछ खराबी होने की वजह से वह समुद्र के बीचों बीच अटक गया। उस समय जहाज के कप्तान ने सूझबूझ दिखाते हुए जहाज को वहीं छोड़कर श्रीलंका वापस आना बेहतर समझा।
सुनने में आया था कि लगभग 185 जहाजों से यहां से ब्रिटेन सोना ले जाया गया। ये वही सोना होगा जो लंका नगरी के साथ समुद्र में डूब गया था। आश्चर्य की बात ये है कि भारत के किसी भी इतिहासकार द्वारा इसका स्पष्टरूप से वर्णन नहीं किया गया है। इसलिए पूरी तरह से ये दावा नहीं किया जा सकता है कि सारा सोना ब्रिटेन चला गया था ऐसा कहना थोड़ा गलत होगा क्योंकि यदि ऐसा होता द्वितीय विश्वयु द्ध के दौरान ब्रिटेन की शक्ति कमजोर नहीं होती।
Leave a Reply