
अक्सर गरीब राज्य कहा जाने वाला बिहार अब जल्द मालामाल होने वाला है। बिहार भारत का सबसे अमीर राज्य बनने जा रहा है। यह सुनकर आप जरूर चौंक गए होंगे। दरअसल बिहार में सोने का सबसे बड़ा भंडार मिला है। वहां सोने की खदान में इतना स्टॉक है जितना देश में कहीं नहीं है। ये बात हम नहीं कह रहे है बल्कि केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने खुद इस बात पर मुहर लगाई है। प्रह्लाद जोशी ने खुलासा किया है कि जमुई में देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार है। अकेले 44 फीसदी सोना जमुई जिले के सोनो इलाके में है। इस शानदार खबर के बाद इलाके के लोग खुशी में झूम रहे हैं। यहां के स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब सिर्फ यहां के लोग नहीं बल्कि पूरा बिहार मालामाल होगा। अब जल्द ही यहां सोने का खनन शुरू होगा। एक स्थानीय ने बताया कि यहां 15 साल पहले कोलकाता से एक टीम सर्वे के लिए आई थी।

तब सोने के साथ और भी दूसरे खनिज मिलने की बात कही गई थी। अब सरकार ने जब साफ कह दिया कि यहां सोने का सबसे बड़ा भंडार है तो खनन होने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा साथ ही बिहार और जमुई समृद्ध होगा। बताया जाता है कि बहुत पहले से यहां की मिट्टी में सोने के छोटे छोटे टुकड़े पाए जाते थे। लोग मिट्टी को नदी के पानी में धोकर छानते हुए सोना निकाल लेते थे। इसी वजह से ही 15 साल पहले सरकार की एजेंसी के लोग यहां आए थे और महीनों रह कर सर्वे का काम किया था। बताया जा रहा है कि उसी सर्वेक्षण में ये बात सामने आई है कि जमुई जिले के सोनो प्रखंड के कई इलाके में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है।
यहां 44 प्रतिशत सोना पाए जाने की बात कही जा रही है। दरअसल बिहार बीजेपी अध्यक्ष और लोक सभा सदस्य संजय जैसवाल ने सदन में सरकार से जानकारी मांगी थी। उन्होंने पूछा था कि देश में सर्वाधिक स्वर्ण भंडार क्या बिहार में है। उन्होंने पश्चिम चम्पारण सहित बिहार के अन्य जिलों में स्वर्ण भंडार के सर्वेक्षण की जानकारी भी सरकार से मांगी थी। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने जो जवाब दिया वो बिहार के लोगों को खुश करने वाला है।
भारत देश में सोना एक तरफ बहुत कीमती माना जाता है और शुरू इसको लेकर लोगो में काफी उत्साह भी रहा है लेकिन बिहार में सोने की खान मिलना एक नए बिहार की दिशा दर्शा रहा है अब देखना ये होगा के सरकार इस सोने की खान की बात को कब असल रूप में लोगो के सामने लेके आएगी और कब जमुई में मिलने वाले इस सोने की खदान को शुरू किया जायेगा , खबर मिलने के बाद पुरे जमुई में काफी चहल पहल दिख रही है
Leave a Reply